Ankurit Chana Khane ke Faide-अँकुरित चने खाने के फायदे ।

इस लेख में हम आपको अँकुरित चने खाने के जबरदस्त फायदे Ankurit Chana Khane ke Faide के बारे में बतायेगे। चना इस नाम से हर कोई परिचित है और हर घर में यह आसानी से मिल जाता है, दोस्तों चना कई प्रकार का होता है जैसे काला चना, हरा चना, काबुली चना, हाइब्रिड चना आदि , लेकिन दोस्तों क्या आप जानते है इनमे से कोनसा चना सेहत के लिए सर्वोत्तम माना गया है ?, "काला चना" जी है दोस्तों काला चना हमारी सेहत के लिए सर्वोत्तम व गुणकारी होता है, चने को हम कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन अंकुरित चना खाना बहुत ही गुणकारी होता है क्या आपको पता है की रोज एक कटोरी अंकुरित चना खाये तो आपको इसके कितने फायदे मिलेंगे ? दरअसल चने में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वैसे तो चने को कई प्रकार से खाया जा सकता है जैसे भूनकर, सब्जी बनाकर, कच्चा, भिगोकर और अंकुरित करके। इन सभी मे सबसे बेस्ट है इसे अंकुरित करके खाना।अंकुरित चना खाने के क्या है फायदे। 
आइये जानते है :-


Ankurit Chana Khane ke Faide

Ankurit Chana Khane ke Faide -अँकुरित चने खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में बतायेगे।


1 . ब्लड शुगर :

अंकुरति चना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद होता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह अतिरिक्त ग्लूकोस को कम करके इस बीमारी के खतरे को कम करता है।




2. पाचन तंत्र :

अंकुरित चना पाचन तंत्र को भी मजबूत बनता है। दरअसल अंकुरित चने में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। फाइबर मुख्य रूप से भोजन को पचाने का काम करता है। अंकुरित चना भोजन में रूचि पैदा करता है जिससे भूख बढ़ती है।


3. खून की कमी :

अंकुरित चने में आयरन, फॉस्फोरस व फोल्विक एसिड पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन के सत्तर को बढ़ाता है। इसे हर रोज सुबह खली पेट खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।


4 . कब्ज में लाभ : 

काले चने में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. सुबह-सुबह नाश्ते में अंकुरित चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है.


5 . आँखों के लिए : 

अंकुरित चना आँखों के लिए बेहद फायदेमंद आहार होता है इसमें कैरोटीन नामक तत्त्व पाया जाता है। यहाँ तत्त्व मुख्य रूप से आँखों की कोशिकाओ को नुकसान पहुंचने से बचता है। जिससे आँखों की रोशनी बढ़ती है।

6. गर्भवती महिलाओ के लिए : 

गर्भवती महिलाओ के लिए अंकुरित चना एक सर्वोत्तम आहार होता है। क्योकि अंकुरित चने में पाए जानेवाले पोषक तत्वों से गर्भवती महिला व उसके कोख में पल रहे बच्चे को भरपूर पोषक तत्त्व मिलते है जिससे महिला व बच्चा स्वस्थ रहते है।


7. बालो के लिए : 

सुनहरे बालो की चाहत रखने वाले लोगो को अंकुरित चने का नियमित सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन "ए ", "बी" और विटामिन " ई " पाया जाता है जो बालो को बढ़ने व उनको स्वस्थ रखने का काम करता है।

8. कैंसर के खतरे को करता है कम : 

जी है दोस्तों अंकुरित चने का सेवन कैंसर जैसे भयानक रोग होने की संभावना को ख़तम करता है। इसमें एक पोशाक तत्त्व ब्यूटीरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है जो मुख्य रूप से कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओ को खत्म करने का काम करता है।

9. शारीरिक ताकत : 

अंकुरित चने में शरीर को पोषण करने वाले अनेको तत्त्व पाए जाते है। जो व्यक्ति शारीरक रूप से कमजोर है वो व्यक्ति सुबह नास्ते में अंकुरित चने के साथ किसमिस को भिगोकर खूब चबा -चबा कर खाये तथा साथ में गुनगुना दूध का सेवन कर सकता है। इससे शरीर में भरपूर जोश व ताकत मिलेगी व शरीर मजबूत बनेगा।


तो ये थे अंकुरित चना सेवन करने के जबरदस्त फायदे दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।



धन्यवाद।
आपका दिन शुभ हो। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.